Move to Jagran APP

गांधीगीरी पर कर्मचारी, सुधि नहीं ले रहा प्रशासन

क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने को लेकर रविवार को धरना दिया। इससे पहले आठ अगस्त से पांच अक्टूबर तक चले धरने के बावजूद संस्था के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का कोई समाधान न होता देखकर कार्यकर्ताओं ने पुन धरने पर बैठने का निर्णय लिया है इसह क्रम में रविवार को पांचवें दिन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि धरना आज पांचवें दिन भी जारी है लेकिन संस्था का कोई भी जिम्मेदार वहां नहीं आया। वहीं प्रशासन की लापरवाही से समस्या को संज्ञज्ञन में नहीं लिया जा रहा है इससे दिन-प्रतिदिन कर्मचारियों के साथ संस्था की स्थिति भी ºराब हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 11:09 PM (IST)
गांधीगीरी पर कर्मचारी, सुधि नहीं ले रहा प्रशासन
गांधीगीरी पर कर्मचारी, सुधि नहीं ले रहा प्रशासन

अंबेडकरनगर : क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने को लेकर रविवार को धरना दिया। इससे पहले आठ अगस्त से पांच अक्टूबर तक चले धरने के बावजूद समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता देखकर कार्यकर्ताओं ने दोबारा धरना शुरू किया है।

loksabha election banner

रविवार को पांचवें दिन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्था का कोई भी जिम्मेदार वहां नहीं आया। वहीं प्रशासन की लापरवाही से समस्या को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। इससे दिन-प्रतिदिन कर्मचारियों के साथ संस्था की स्थिति भी खराब हो रही है। कर्मचारी विक्रमा वर्मा ने कहा कि संस्था की कमेटी के लोग यह चाहते हैं कि सभी कार्यकर्ता चले जाएं और संस्था की सभी जमीनें बेंचकर वह लोग मालामाल हो जाएं। आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले जमीनों को बेंचकर संस्था के साथ खिलवाड़ किया गया व सभी कर्मचारियों के पेट पर लात मारा गया। इस मौके पर श्यामचंद्र, राजितराम, घनश्याम तिवारी, रामरूप, ओम प्रकाश शर्मा, कृष्ण मोहन उपाध्याय, उमेशचंद्र, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.