11 मिले पॉजिटिव
कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। अनलॉक में भी मरीजों में संख्या में लगातार बढ़ रही है। 11 मरीज मिले।
अंबेडकरनगर : कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। अनलॉक में भी मरीजों में संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि इसके प्रति लोगों में खौफ जरूर कम हुआ है। रविवार को आई रिपोर्ट में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक समेत 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में कुल 1612 लोग संक्रिमित मिल चुके हैं। छह मरीज एल-वन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए।
पॉजिटिव मिले लोगों में जहांगीरगंज में एक, प्रतापपुर में एक, जलालपुर में एक, अकबरपुर ब्लॉक के सुड़ारी अफजलपुर में एक, कटेहरी के टेऊंगा जलालपुर में एक पॉजिटिव मिला है। सीएसओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कार्यालय में लिपिक के पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही चार पॉजिटिव को जिला चिकित्सालय के एल-वन में भर्ती कराया गया है। सात लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
- 44 की स्क्रीनिग और 472 का भेजा नमूना : जिला चिकित्सालय के कोविड हॉस्पिटल में 44 की स्क्रीनिग हुई और 50 लोगों का नमूना लिया गया। वहीं मोबाइल टीम एवं अन्य स्थानों से 422 नमूने एकत्र किए गए। ट्रूनेट से तीन और एंटीजेन से 1122 लोगों की जांच की गई।