खेतों में पराली न जलाएं
विकासखंड कटेहरी में गुरुवार को किसान गोष्ठी सहायक विकास अधिकारी कृषि अधिकारी ने कहा कि पराली किसान न जलाएं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:56 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:56 PM (IST)
अंबेडकरनगर : विकासखंड कटेहरी में गुरुवार को किसान गोष्ठी सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. रविशंकर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि खेतों में पराली को न जलाएं क्योंकि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। इसके अतिरिक्त अब यह दंडनीय अपराध भी है। खेत की गहरी जोताई कर फसल अवशेष को भूमि में मिला दें। इससे उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। डॉ. विमलेश मौर्य ने बोआई से लेकर कटाई तथा अनाज भंडारण के बारे में जानकारी दी। तिलहनी फसलों के बारे में प्रज्ञानंदन व्यास तकनीकी सहायक एवं दलहनी फसलों के बारे डॉ. कुंवर विकास सिंह ने जानकारी दी। सतीराम, महाजन, रमेश यादव, चंद्रपाल, प्रदीप, दुर्गेश, रमेशचंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें