Move to Jagran APP

भाजपा की नीयत में ही खोट, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त : धर्मेद्र यादव

विधियों अत्याचार व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। सपा नेता व बरेली के सांसद धर्मेंद्र यादव रामलीला मैदान

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:13 AM (IST)
भाजपा की नीयत में ही खोट, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त : धर्मेद्र यादव
भाजपा की नीयत में ही खोट, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त : धर्मेद्र यादव

अंबेडकरनगर : भाजपा सरकार अपनी सांप्रदायिक नीति व दूषित मानसिकता के चलते कम समय में ही धराशाई हो जाएगी। कारण है कि प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अत्याचार व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। यह बातें सपा नेता व बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव नगर के रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा उपचुनाव में ऐसी भीड़ प्रत्याशी की जीत का संकेत है।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने सभास्थल को प्रशासन द्वारा जबरन बदलने को गंभीरता से लिया और कहा मुख्यमंत्री और उनके प्रशासन को भी समाजवादियों के तेवर का अंदाजा है। अच्छा होगा कि शालीनता दिखाएं। हम तो जनता की जय-जयकार करने वाले हैं। कहा कि भाजपा तो बदले की भावना से कार्य करती है और बसपा की करनी किसी से छुपी नहीं है। यह धोखेबाज पार्टी है। कहा समाजवादी सरकार में ही प्रदेश का विकास व लोकतंत्र बहाली संभव है। उन्होंने सुभाष राय को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा उपचुनाव में सफलता प्रदेश की सियासत को पुन: बदल देगी और समाजवाद के डंके की आवाज दिल्ली तक गूंजेगी। नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा उपचुनाव एक चुनौती है़, जिसमें मतदाता खुद चुनाव लड़ रहा है।

पूर्व मंत्री बलराम यादव, ललई यादव, शंखलाल मांझी, राममूर्ति वर्मा ने भी भाजपा की करतूतों से लोगों को आगाह किया। संचालन एमएलसी हीरालाल यादव ने किया। मौके पर जयशंकर पांडेय, विशाल वर्मा, मलखान सिंह, प्रमुख शिवप्रसाद यादव,संग्राम यादव, अजीमुलहक पहलवान, अतहर खां, राजितराम यादव, फूलचंद यादव, गौस अशरफ, उत्तम चौधरी, डॉ. अभिषेक सिंह, रामचंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.