धनतेरस की तैयारी में जुटे लोग, सजा बाजार
अंबेडकरनगर : दीपावली एवं धनतेरस की तैयारियां नगर से लेकर गांव तक जोरों पर है। बाजारा
अंबेडकरनगर : दीपावली एवं धनतेरस की तैयारियां नगर से लेकर गांव तक जोरों पर है। बाजारों में दुकानें दुल्हन की तरह सजनीं शुरू हो गई हैं। लोग माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इसके ²ष्टिगत बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में कपड़े, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों एवं खिलौने की दुकानें सज गई हैं। नगर के शहजादपुर एवं अकबरपुर कस्बे में आभूषणों की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दुकानों पर चांदी के सिक्के एवं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां सज गई हैं। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के शोरूम को रंग बिरंगी झालरों एवं गुब्बारों से सजाया गया है। वहीं नगर समेत ग्रामीणांचलो में जोर पकड़ लिया है। जगह-जगह बाजारों में मिट्टी के बर्तनों व खिलौनों की दुकानें सज गई है। हालांकि दीपावली पर्व पर घरों को दीपों की रोशनी से जगमगाने वाले मिट्टी के दीयों का व्यवसाय मंद पड़ा है।