दुनिया पूछती है क्या रिश्ता है श्याम से ..
अंबेडकरनगर : नगर के नई सड़क शहजादपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार क
अंबेडकरनगर : नगर के नई सड़क शहजादपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार की रात संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए गायकों ने- आ जाते हैं आंखों में आंसू बार-बार, मुझे प्यार छिपाना नहीं आता। दुनिया पूछती है क्या रिश्ता है श्याम से पर मुझे बताना नहीं आता जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गायक पंकज निगम, शीतल पांडेय, आंचल अग्रवाल व जूली ¨सह ने पूरी रात अपनी गीतों पर न केवल भक्तों को भावविभोर किया बल्कि कई लोग उठकर नाचने भी लगे। बच्चे, बूढ़ों के साथ महिलाएं भी भक्तिरस में सराबोर रहीं। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग के साथ आकर्षक झांकी भी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न रूपों में लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई। पूरी रात चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में संतोष मोदनवाल, मयंक बंका, जीतेंद्र मद्धेशिया, विशाल अग्रहरि, रवि, पवन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दिव्यांशु, शशांक बंका,श्यामू गुप्ता, अंकित अग्रवाल समेत अन्य ने महती भूमिका निभाई।