रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर
ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से आहत हूं। गरीब मजदूरों की मदद के लिए गए प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:08 AM (IST)
अंबेडकरनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से आहत कांग्रेस नेता संजय तिवारी सत्याग्रह पर बैठे हैं। अपने आवास पर सत्याग्रह के दौरान बातचीत में तिवारी ने कहा कि गरीब मजदूरों की मदद के लिए गए प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता सत्याग्रह जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम जनम दुबे, एडवोकेट रवीश शुक्ल ने पहुंचकर कहा न्याय के लिए आखिरी सांस तक सत्याग्रह किया जाएगा। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तक सभी कार्यकर्ता लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से सत्याग्रह कर रिहाई की मांग करते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें