नाली विवाद में धारदार हथियार से हमला, तीन घायल
रौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां गांव में नाली विवाद में दबंगों ने लाठी डंडों फावड़ा आदि धारदार हथियारों से एक पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें महिला व उसके दो बेटों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। गांव निवासी मनीष कुमार विश्वकर्मा व अजय वर्मा के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। रविवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। इससे क्षुब्ध अजय पक्ष के आठ-नौ लोग लाठी डंडों फावड़ा कुदाल आदि से लैश होकर मनीष पर ह
अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां गांव में नाली विवाद में दबंगों ने लाठी, डंडों, फावड़ा आदि धारदार हथियारों से एक पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें महिला व उसके दो बेटों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। गांव निवासी मनीष कुमार विश्वकर्मा व अजय वर्मा के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। रविवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। इससे क्षुब्ध अजय पक्ष के आठ-नौ लोग लाठी, डंडों, फावड़ा, कुदाल आदि से लैश होकर मनीष पर हमला कर दिया। बेटे को पिटता देख उसकी मां ज्ञानमती व भाई राजा बाबू बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे महिला व उसके दो बेटों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को कटेहरी सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मनीष को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ज्ञानमती की तहरीर पर पुलिस ने अजय कुमार, विमल कुमार, अर्जुन, जंगबहादुर व उसकी पत्नी शिवकुमारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए अजय को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया जांच तथा अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।