Move to Jagran APP

बाल दिवस के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती

अंबेडकरनगर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती जिले में बाल दि

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:20 PM (IST)
बाल दिवस के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती

अंबेडकरनगर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती जिले में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय के अलावा जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में इस मौके पर बाल मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर के ग्रिफिन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें निबंध, लेखन, दौड़, रस्सी कूद प्रमुख रूप से शामिल रहा। प्रधानाचार्य मोक्तेन डॉन वास्को ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्कूल रेस में नव्या टंडन को प्रथम, सोनाली को द्वितीय तथा दीपिका को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निबंध लेखन में शुभेच्छा तिवारी को प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय तथा अर्पित वर्मा को तीसरा स्थान मिला। इसमें बच्चों को विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए गए। बच्चों के लिए खानपान की भी व्यवस्था की गई। प्रबंधक प्रशांत पांडेय ने बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व को जीवन में अनुसरण करने का सलाह देते हुए विभिन्न जानकारी दी। इस मौके पर उत्कर्ष यादव, शक्ति ¨सह, अभिनव, मानसी, दिव्यांश, समर, खुशी, अंश, प्रतिमा आदि बच्चे शामिल रहे। इस मौके पर शालू मिश्रा, आर्यन मिश्र, खुशबू शर्मा, मीनाक्षी, मनु, श्रद्धा द्विवेदी, महिमा चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

वहीं दूसरी तरफ तक्षशिला एकेडमी में जन्म दिवस पर बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वैभव, तक्षशिला रूट्स की प्रधानाचार्य आभा ¨सह, केके पांडेय, अभिषेक तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, सदानंद तिवारी, सिद्धार्थ रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रितेश पांडेय, उदय राज तिवारी भी मौजूद रहे। हीरापुर बाजार में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी भीख ¨सह विद्यालय प्रांगण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक व प्रदेश सचिव अजय ¨सह उर्फ कप्तान ¨सह ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। कटेहरी में स्थित मालती मार्डन पब्लिक इंटा कालेज में बाल दिवस के मौके पर बाल मेला का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद्र भारती ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रबंधक विजय यादव, प्रधानाचार्या अलका शुक्ला मौजूद रही। आरकेएन पब्लिक स्कूल हासिमगढ़ छितूनी में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध अमित वर्मा ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रृद्धाजलि दिया।

राजकीय इंटर कालेज अकबरपुर में प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। तमसा मार्ग पर स्थित डोयन इंटर नेशनल स्कूल में बाल दिवस प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया।

आलापुर : बीबीएल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित बीबीएल ग्लोबल पब्लिक स्कूल आमा दरवेशपुर नेवरी में बच्चों द्वारा कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि बिहारी लाल किसान महाविद्यालय के प्रबंधक बेद प्रकाश यादव ने व्यतित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य हरिराम यादव के द्वारा माल्यार्पण एव दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के एनके झा द्वारा पंडित नेहरू के जीवन एवं बच्चों में खेलकूद की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर में प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा ¨सह द्वारा बच्चों को जागरूक बनने पर जोर दिया।

जलालपुर : सरस्वती शिशु मंदिर, अलफलाह पब्लिक स्कूल, माडर्न एंग्लो अराबिक स्कूल के कक्षा पांच के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री के आर्दशों को उकेरा। मुख्य अतिथि रहे बलराम ¨सह ने पंडित जी की पसंद गुलाब के फूल व कलर बाक्स बच्चों में वितरित कर जवाहर लाल नेतरूर की देश के प्रति सेवाओं की जानकारी दी।

किछौछा : श्रीराम मूर्ति वर्मा पब्लिक स्कूल शेखपुर किछौछा में बच्चों ने बाल दिवस को पॉलिथीन निषेध दिवस के रूप में मनाया। बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए किछौछा बसखारी में प्रभात फेरी निकाली तथा प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों को अवगत कराते हुए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया। यशोदा देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ पांडेय ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी। सीताराम ¨सह महाविद्यालय में प्रचार्य रामजनम प्रजापति ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर बच्चों के साथ जयंती मनाया। इस अवसर पर जितेंद्र राणा, पवन कुमार, चंद्रमौली मिश्र, राजेश कुमार, रीना तिवारी, महेंद्र कुमार वर्मा, छात्रा मंजू यादव, अंशिका यादव, चंद्रकेश, आसमा खातून, शशि कला, पूनम, प्रीति, सुधा, मनीषा, नीलम, सुष्मिता, निकहत फातमा, महिमा साहू, अंशु वर्मा, प्रेमलता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्श वाक्यों को बताया।

शुकुलबाजार : एसडीएम आलापुर भारत लाल सरोज ने एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। बच्चों ने वायु प्रदूषण रोकने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत आदि विषयों से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। उक्त मौके पर विद्यालय के संचालक सुनील यादव, प्रबंध निदेशक आशा यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के अध्यक्ष अखिलेश यादव, जय जय समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

----------------------

कांग्रेस ने गोष्ठी आयोजित कर चाचा नेहरू को दी श्रृद्धांजलि

अंबेडकरनगर : जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती गोष्ठी के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके आदर्शाें के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जलालपुर नगर इकाई ने पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय वर्मा के नेतृत्व में पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गोष्ठी आयोजित किया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी सोच ने मुल्क को आधुनिक ऊंचाई पर ले जाने का काम किया। देश में अमन चैन व एकता की खातिर इंदिरा गांधी व राजीव गांधी शहीद हो गए। नजरे आलम, अबू सहमा, सुनील ¨सह, गुलाम रब्बानी आदि ने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.