301 स्कूलों में बच्चों को लगा एमआर टीका
अंबेडकरनगर : स्वास्थ्य महकमे द्वारा मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 301 स्कूलों में अि
अंबेडकरनगर : स्वास्थ्य महकमे द्वारा मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 301 स्कूलों में अभियान चलाया गया। जिसमें 33 हजार 718 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि विभाग द्वारा 39 हजार 145 बच्चों का लक्ष्य आज के लिए निर्धारित किया गया था। इस संबंध में अभियान के डॉ. आशुतोष ¨सह ने बताया कि विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों में 14 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया। बताया गया कि इससे अपने बच्चों को गंभीर बीमारियों से आसानी से बचाया जा सकता है, इसलिए इसका टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह बाद यह अभियान आंगनबाड़ी केंद्र, गांव, स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों पर चलाया जाएगा।
शनिवार को प्राथमिक कटिरया याकूबपुर में टीकाकरण प्रभारी एनसी राम की देखरेख में बड़ी संख्या में बच्चों का टीकाकरण किया गया। जलालपुर : तहसील क्षेत्र के रामधन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को खसरा रूबेला का टीका लगाने से स्वास्थ्य विभाग को मना कर दिया। कारण कि गत दिनों सोशल मीडिया पर खसरा रुबेला के टीकाकरण से बच्चों की मौत पर सनसनी फैला दी है। नगपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जावेद की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ¨सह ने खबर को गलत महज भ्रांति फैलाने की साजिश बताते हुए विद्यालय परिवार को संतुष्ट किया। पंजीकृत 170 में उपस्थित 123 को टीके लगवाए। शेष अन्य बच्चों के लिए अभिभावकों को मशविरा दिया गया। उक्त अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम ¨सह व अनिल त्रिपाठी का सहयोग रहा।