एक बच्चे को मिला प्रमाण पत्र
अंबेडकरनगर : सर्व शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत बीआरसी अकबरपुर में दिव्यांग बच्चो
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:16 PM (IST)
अंबेडकरनगर : सर्व शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत बीआरसी अकबरपुर में दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल एसेस्मेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 25 दिव्यांग बच्चों ने पंजीयन कराया। परीक्षण में महज एक छात्र को प्रमाण पत्र दिया गया। अन्य छात्र प्रमाण पत्र के लिए उचित नहीं मिले। कैंप में मेडिकल टीम में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीराम, नेत्र सर्जन अतीक आलम, डॉ. अजय भारती, डॉ. मुख्तार शेख ने बच्चों का परीक्षण किया। इस मौके पर अर¨वद लाल पटेल, राजितराम वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें