बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने की जरूरत
अंबेडकरनगर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर ने लोहि
अंबेडकरनगर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर ने लोहिया भवन सभागार में बैठक में बोलते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान बहुत की कठिन कार्य है, लेकिन मन लगाकर किया जाए तो बहुत ही सरल है। मतदाता सूची पर ही चुनाव लड़ा जाता है। पुनरीक्षण के पहले निर्वाचन आयोग ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 52 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम जुड़ना चाहिए। विधानसभा स्तर पर लगभग एक लाख से 80 हजार लोगों का नाम मतदाता सूची में रहना चाहिए, जो कि नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि बूथ स्तर पर पुनरीक्षण अभियान को गति दें। इसके लिए पार्टी की तरफ से बीएलओ की नियुक्ति करें। सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण करें। नए मतदाताओं का नाम जोड़वाने के साथ अवैध रूप से जो मतदाता सूची में है उनके नाम को कटवाने का प्रयास करें। मतदान स्थल पर नामित बीएलओ नहीं रहते हैं तो इसकी शिकायत भी निर्वाचन आयोग से करें। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 30 सितंबर तक सभी बूथों का गठन अवश्य कर लें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व संचालन महामंत्री अवधेश द्विवेदी ने किया। जिला प्रभारी नीरज ¨सह, सांसद डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक अनीता कमल, संजू देवी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक यमुना चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, चंद्रप्रकाश वर्मा, दशरथ यादव, मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश ¨सह, विमलेंद्र प्रताप ¨सह मोनू, सुधांशु त्रिपाठी, प्रेमशीला यादव, राम बहाल वर्मा, अर¨वद ¨सह, रमेश गुप्त, वीरेंद्र गुप्त, दिलीप ¨सह आदि मौजूद रहे।