भाजपा अपने वादों से मुकरने में माहिर : अशोक
अंबेडकरनगर : भाजपा वादों से मुकरने में माहिर है। भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर मे
अंबेडकरनगर : भाजपा वादों से मुकरने में माहिर है। भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाया लेकिन न कश्मीर में अमन मिला और न ही सैनिकों की शहादत कम हुई।बाद में यहां भी वादे से मुकर गई और सरकार को गिरा दिया। उक्त बातें कांग्रेस के जिला प्रभारी अशोक ¨सह ने सोमवार को अकबरपुर ब्लॉक के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में झूठ बोलकर गुमराह कर सत्ता में आई है।यही कारण है कि चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा से 56 सवाल पूछे तथा पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि, नीरव मोदी, विजय माल्या को देश से भगाने वाली भाजपा सरकार की खासियत भी बताई। पीसीसी सदस्य डॉ. नंदलाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाख गुमराह कर लें, देश का इतिहास नहीं बदल सकते। कांग्रेस का काम बोल रहा है, भाजपा की नोटबंदी, सैनिक की शहादत बोल रही है। सम्मेलन को सुनील मिश्र, दुर्गा प्रसाद पांडेय, डॉ. विजय शंकर तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, ऐतबार हुसैन, संजय तिवारी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, रीतेश त्रिपाठी, सुखीलाल वर्मा, बच्चाराम यादव, इमरान रजा रिजवी, विजय ¨सह, मोहम्मद अली, विशाल वर्मा आदि ने संबोधित किया।