Move to Jagran APP

भाजपा सरकार 75 मेडिकल कालेज चलाने जा रही है : लक्ष्मी नारायण चौधरी

गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान कहा कि भाजपा सरकार 75 मेडिकल कालेज चलाने जा रही है। मेडिकल कालेज जब अधिक होंगे तो डाक्टर भी अधिक निकलेंगे।

By mahendra pratap singhEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 10:14 PM (IST)
भाजपा सरकार 75 मेडिकल कालेज चलाने जा रही है : लक्ष्मी नारायण चौधरी

 अंबेडकरनगर : गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान कहा कि भाजपा सरकार 75 मेडिकल कालेज चलाने जा रही है। मेडिकल कालेज जब अधिक होंगे, तो डाक्टर भी अधिक निकलेंगे। आने वाले समय में डाक्टरों की कमी दूर होगी। उन्होंने यह बात अस्पताल में डाक्टरों की कमी के प्रश्न पर दिया। कहा कि मैं मानता हूं डाक्टरों की कमी है, लेकिन इसके जिम्मेदार वह लोग हैं जिन्होंने 70 सालों तक राज किया।<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के साथ राज्यमंत्री ने टांडा एवं अकबरपुर ब्लाक के गांवों, स्कूल, गोशाला आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, थाना अलीगंज का निरीक्षण, सीएचसी टांडा, ग्राम ममरेजपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण, जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गोवर्धनपुर में हर घर नल योजना परियोजना का भौतिक सत्यापन किया। गोवंश आश्रय स्थल मिर्जापुर का निरीक्षण किया गया। यहां पर राज्यमंत्री ने गायों को गुड़, केला भी खिलाया और नियमित जांच के निर्देश दिये। <ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>विद्युतनगर : राज्यमंत्री गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अलीगंज थाना पहुंचे। वहां पर गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। परिसर में नवनिर्मित सभागार, कंप्यूटर कक्ष तथा थाने के कार्यालय का निरीक्षण किया। मौजूद प्रधान लेखक से थाने पर आई शिकायतों को रजिस्टर में अंकित किए जाने के बाबत जानकारी की। थानाध्यक्ष राम नरेश वर्मा के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम, एसपी की मौजूदगी में आपराधिक घटनाओं में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने पूछा कि क्षेत्र में लूट, डकैती जैसी घटनाएं होती है कि नहीं। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने उत्तर दिया नहीं। <ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न> थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। टांडा सीएचसी के आपरेशन थिएटर का निरीक्षण करते हुए सर्जन डा. वशी अब्बास से जानकारी प्राप्त की। यहां पर भर्ती मरीजों तथा तीमारदारों से मिल उनका हालचाल लंच पैकेट वितरित किया। <ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>अमृत सरोवर का लोकार्पण : राज्यमंत्री ने टांडा के ममरेजपुर गांव फीता काटकर नव निर्मित अमृत सरोवर को लोकार्पित किया। प्रभारी सीडीओ वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ प्रधान मन्नू गौंड़, पूर्व प्रधान राजन दुबे, घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे। मंत्री ने यहां हरिशंकरी पौधा रोपित किया। <ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>हर घर नल परियोजना में गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत, मंत्री नाराज : राज्यमंत्री ने गोवर्धनपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल परियोजना का भौतिक निरीक्षण करने पहुंचे तो ग्राम प्रधान सुनील यादव ने निर्माण कर रही संस्था द्वारा घटिया निर्माण की शिकायत कर दी। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माण के समय ही गुणवत्तायुक्त सामग्री प्रयोग करने की हिदायत दी। कहा कि कमियां मिलने पर जरूर कार्रवाई करें। लक्ष्मी नारायण का अयोध्या-मया के रास्ते सेवागंज में भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इल्तिफातगंज चौराहे पर जयराम वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कड़ौरा में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था देख गदगद दिखे। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को सराहा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथलेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष केदार नगर आनंद श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ल के साथ कार्यकर्ता व पदाधिकारी जमे रहे।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.