भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर आमादा : पूर्व विधायक
अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने पार्टी के राष्ट
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:28 PM (IST)
अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने से रोकना और सांसद धर्मेंद्र यादव पर लाठीचार्ज करवाने के लिए भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में ¨नदा की। कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। तानाशाही रवैया दिखाकर समाजवादियों को डराने की कोशिश कर रही। पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ. आशीष पांडेय दीपू ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार अपने अत्याचारों और कुत्सित मानसिकता से अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है। सरकार चाहे कितना ही अत्यचार क्यों न कर ले।इस सरकार की तानाशाही रवैये और कुशासन के ताबूत पर लोकसभा चुनाव आखिरी कील साबित होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें