Move to Jagran APP

आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा

अंबेडकरनगर : नगर के डीएवी एकेडमी परिसर में चतुर्वेद महायज्ञ, भजनोपदेश, प्रवचन ध्वजारोहण

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:02 PM (IST)
आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा

अंबेडकरनगर : नगर के डीएवी एकेडमी परिसर में चतुर्वेद महायज्ञ, भजनोपदेश, प्रवचन ध्वजारोहण के साथ ही आर्य समाज के 127वें वार्षिकोत्सव का आगाज हुआ। नगर के मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गयी। सुबह साढ़े सात बजे से यज्ञ ब्रम्हा आचार्य वेद प्रकाश श्रोत्रिय चतुर्वेद महायज्ञ के वेद मंत्रों के अलावा आर्य समाज के भजनोपदेश एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। साढ़े दस बजे स्वामी आर्यवेश ने आर्य ध्वजारोहण किया। छात्र-छत्राओं ने ध्वज सम्मान किया। मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छत्राओं ने ध्वज गीत प्रस्तुत किया। अपराह्न दो बजे से नगर के मुख्य मार्गों पर आर्य समाज की शोभायात्रा निकाली गई। यह डीएवी एकेडमी से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस लौटी। इसकी अगुआई आर्य समाज के प्रधान आनंद कुमार आर्य, स्वामी आर्यवेश ने किया। इसमें मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी एकेडमी, आर्यसमाज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, छात्र, छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं, आर्य समाज के उप प्रधान वीरेंद्र कुमार आर्य, वनारसीलाल, आर्य मंत्री योगेश कुमार, बृजेश कुमार मौर्य, अर्चना, रामसूरत मौर्य, वेद प्रकाश आर्य आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.