Move to Jagran APP

पशु तस्करों में खौफ खत्म, सिपाही पर हमला

पशु तस्करों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। तस्कर पहले पशु तस्करी में बाधा बनने वालों पर तस्कर हमला कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 09:27 PM (IST)
पशु तस्करों में खौफ खत्म, सिपाही पर हमला
पशु तस्करों में खौफ खत्म, सिपाही पर हमला

अंबेडकरनगर : पशु तस्करों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। तस्कर पहले पशु तस्करी में बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों को ईंट-पत्थर और असलहा का डर दिखाते थे,अब पुलिस भी इनके निशाने पर है। वाहन सवार पशु तस्करों ने कटका थाना में तैनात सिपाही को दुस्साहसिक ढंग से पत्थर मारकर घायल कर दिया।

loksabha election banner

कटका थाने के सिपाही सुनील यादव और महेंद्र शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रफीगंज-दुल्हूपुर मुख्य मार्ग पर सिंहोरिया गांव के समीप पिकअप वाहन खड़ा था। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े वाहन के समीप जांच पड़ताल के उद्देश्य से दोनों सिपाही पहुंचे। अंदर बैठे पशु तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से सिपाही सुनील यादव बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दूसरे सिपाही को भी चोट आई। वाहन में बैठे पशु तस्कर गोली मारने की बात कहने लगे। इसे सुन सिपाही महेंद्र ने गुहार लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर घटना स्थल पहुंचे, इसके पूर्व पशु तस्कर वाहन लेकर भाग निकले।

सिंहोरिया गांव के मनोज सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो सिपाही घायल था। चेहरा एवं कपड़ा खून से लथपथ था और दूसरा सिपाही खून रोकने का प्रयास कर रहा था। एंबुलेंस से दोनों सिपाही को सीएचसी भियांव भेजा गया। यहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई। सीओ केके शुक्ल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-कटका थाना क्षेत्र पशु तस्करों के लिए मुफीद : कटका थाने का यह क्षेत्र पशु तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। साल भर के अंदर इस क्षेत्र में तीन वाहनों पर लादे गए पशुओं से भरे पिकअप को पुलिस ने सीज किया है। क्षेत्र में गोवंश के चमड़े लदे वाहन को पशु तस्करों समेत ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों का चालान किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.