विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में भीटी पुल के निर्माण में आई तेजी, शुभारंभ की डेट भी हो गई तय

Published: Sun, 16 Aug 2026 02:17 PM (IST)

भीटी कस्बे के पास बिसुही नदी पर 15.69 करोड़ रुपये की लागत से पुल बन रहा है। यह 71 मीटर लंबा है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 15.69 करोड़ का भीटी पुल जनवरी 2028 से खुलेगा।

  2. अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी।

  3. पुल का 60% काम पूरा, दिसंबर 2027 तक निर्माण लक्ष्य।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा के भीटी कस्बे के निकट बिसुही नदी पर 15.69 करोड़ रुपये से 71 मीटर लंबे टू-लेन व साढ़े सात मीटर कैरिजवे वाले आधुनिक पुल का निर्माण तीब्र गति से जारी है। इस क्रम में छह माह के भीतर 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

पुल का शेष 40 फीसदी कार्य, एप्रोच मार्ग समेत अन्य कार्य पूरा होने में अभी करीब डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है। कार्यदायी संस्था ने एक जनवरी 2028 से पुल पर आवागमन शुरू होने का दावा किया है। इससे तीन जिले अयोध्या, अंबेडकरनगर व सुलतानपुर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

पहली जनवरी 2028 से वाहन इसपर आवागमन कर सकेंगे

टांडा-बांदा हाइवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की दूरी भी कम होने संग आसान होगी। तहसील वासियों को भीटी तहसील व ब्लॉक मुख्यालय समेत सीएचसी, थाना, किसानों को मिझौड़ा चीनी मिल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी।

गोसाईंगंज-भीटी-महरूआ-दोस्तपुर मार्ग पर इस दीर्घ सेतु परियोजना को 20 दिसंबर 2025 को शासन से स्वीकृति मिली थी। निर्माण पूरा होने की समय सीमा 31 दिसंबर 2027 तय की गई है। पुल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 14.88 करोड़ रुपये अवमुक्त किया जा चुका है।

इसके सापेक्ष 7.25 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। इस धनराशि से फाउंडेशन व सब-स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है। सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण चल रहा है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि परियोजना 31 दिसंबर 2027 तक पूरी हो जाएगी। निर्माण तेजी से चल रहा है। आगामी पहली जनवरी 2028 से वाहन इसपर आवागमन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- मिठास रिश्तों की: अंबेडकरनगर DM ईशा प्रिया की अनूठी पहल, पूर्व अधिकारियों को भिजवाए उनके रोपे पौधों के आम