विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में मानसिक तनाव में युवक ने उठाया गलत कदम, घर में पंखे से लटककर दी जान

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:59 AM (IST)

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में एक युवक नंदकुमार उर्फ सोनू गौड़ ने मानसिक तनाव के चलते छत के पंखे से लटककर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक नंदकुमार उर्फ सोनू गौड़ ने आत्महत्या की।

  2. मानसिक तनाव के कारण उठाया यह घातक कदम।

  3. अंबेडकरनगर के अकबरपुर में हुई यह घटना।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। युवक ने छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच करते हुए स्वजन से पूछताछ की।
अकबरपुर के मोहसिनपुर मुहल्ले का युवक नंदकुमार उर्फ सोनू गौड़ की अविवाहित था। बताया जा रहा है कि वह किसी युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था, जिसे लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।

शुक्रवार की रात घर में दुपट्टे के सहारे से छत के पंखे से लटक कर जान दे दी। जानकारी होने पर स्वजन उसे फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी आदर्श प्रताप सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचकर उसे अस्पताल भेजवाया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल से पुलिस ने दुपट्टा और युवक की मोबाइल कब्जे में लिया है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।