अंबेडकरनगर में दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली, बत्तीगुल होते ही इन नंबरों पर तुरंत करें संपर्क
अंबेडकरनगर में दीपावली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने विशेष तैयारी की है।

चार सब-डिवीजन कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित।
HighLights
दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी।
चार सब-डिवीजन में कंट्रोल रूम, 11 नोडल अधिकारी तैनात।
शिकायतें 10 मिनट में हल होंगी, 24 घंटे निगरानी।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। प्रकाश पर्व दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान नहीं होगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। कहीं,बिजली आपूर्ति प्रभावित होती होने पर 10 मिनट में बहाल होगी। शहर में ट्रांसफार्मर जलने पर ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था रहेगी।
चारों सब डिवीजन कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां, 11 नोडल अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। साथ ही ट्रांसफॉर्मर, तार, इंसुलेटर, केबल का स्टाक है, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। अकबरपुर शहर संग 42 बिजली उपकेंद्रों पर चार सदस्यीय विशेष टीम बनी है।
चारों सब डिवीजन कार्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कंट्रोलरूम धनतेरस से सुबह दस बजे से ही शुरू हो गए हैं। नौ नवंबर शाम तक प्रभावी रहेंगे। यहां 24 घंटे निगरानी को कर्मचारी तैनात रहेंगे।
6 से संचालित होगा कंट्रोल रूम:
कंट्रोल रूम छह नवंबर से सुबह 10 बजे से शुरू क्रियाशील होगा। यह 9 नवंबर शाम तक प्रभावी रहेगा। 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे। यहां आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। रात और दिन में अलग-अलग टीमें लगाई जाएंगी। अधीक्षण अभियंता ने समस्त अधिशासी अभियंताओं व एसडीओ के साथ बैठक कर निर्देश दिया है।
कंट्रोल रूम का नंबर-
मुख्य कंट्रोल रूम नंबर-9415099672
अकबरपुर डिवीजन-9415901485
आलापुर डिवीजन-9415099196
जलालपुर डिवीजन-9415901499
टांडा डिवीजन-9453004805
नोडल अधिकारी नंबर-
शाहजादपुर-9415901504
अकबरपुर- 9415901495
कटेहरी-9415090148
भीटी-8005489655
जलालपुर-8005489651
नेवादा-9453010884
टांडा- 8005494578
इल्तिफातगंज-8005494581
आलापुर-9453004813
बसखारी-9415099194
तेंदुआई कला-8218873218
अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि चारों डिवीजनों में कंट्रोल रूम का गठन समस्या निस्तारण के लिए होगा। यहां 11 नोडल अधिकारियों की तैनाती पूरी है। कंट्रोल रूम व नोडल अधिकारी के नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। शिकायत का तत्काल निस्तारण होगा।
