विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुविधा बनी असुविधा, स्मार्ट मीटर से हर माह नहीं निकल रहा बिजली बिल; उपभोक्ताओं के लिए बना सिर दर्द 

Published: Thu, 05 Feb 2026 04:33 PM (IST)

अंबेडकरनगर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गए हैं। 38 हजार मीटरों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को नियमित बिल नहीं मिल रहा

  2. अंबेडकरनगर में 4 हजार उपभोक्ता बिल न मिलने से परेशान

  3. विभाग ने मुख्यालय स्तर पर बिलिंग समस्या स्वीकार की

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का स्मार्ट मीटर सुविधा कम असुवि ज्यादा बन रही है। विद्युत चोरी रोकने के लिए निगम उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा रहा है। लेकिन ये उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बन गए हैं।

घरों में अभियान चलाकर बिजली के पुराने मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। सामान्य मीटर में जहां हर माह बिजली का बिल आसानी से निकल जाता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद आनलाइन बिल रेगुलर नहीं आ रहा है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

नहीं मिल रहा ठोस जवाब

अकबरपुर, जलालपुर, टांडा,आलापुर, डिवीजन से जुड़े शहर व बाजारों तथा सरकारी कार्यालयों के 38 हजार घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसमें 22 हजार प्रीपेड हो चुके हैं। चार हजार उपभोक्ता का दिसंबर व जनवरी दिन बीत जाने के बाद भी फरवरी माह का बिजली का आनलाइन बिल नहीं आया है। संबंध में पूछे जाने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।

ऐसे में इन उपभोक्ताओं की समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपनी शिकायत कहां दर्ज कराएं या कैसे अपना बिजली का बिल जमा करें। बिजली बिल से संबंधित शिकायतें भी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 1912 हेल्पलाइन नंबर पर बीते दो माह में 92 शिकायतें दर्ज हुई हैं।

यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए लिडार तकनीक से शुरु होगा सर्वे, रायबरेली के 60 गांवों से होकर गुजरेगी Train

उपभोक्ताओं का बिजली का बिल ऑनलाइन पहुंच जाएगा। हर माह बिल का बोझ बढ़ने से वह परेशान उपभोक्ता कई बार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इससे जहां उपभोक्ताओं पर कई माह बिल इकट्ठा होने पर बोझ बढ़ रहा है, वहीं विभाग का राजस्व भी प्रभावित है।

शहजानपुर की उमेश तिवारी, अंकित शर्मा ने बताया कि दो माह से बिजली बिल नहीं आ रहा है। घर पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह समस्या आ रही हैं ऐसे में अब अचानक अधिक बिजली का बिल आएगा तो समस्या होगी,शिकायत दर्ज किया गया लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

मुख्यालय स्तर से स्मार्ट मीटर में बिजली बिल फीडिंग में समस्या आ रही है। समस्या जल्द दूर करके उपभोक्ताओं को नियमित स्मार्ट मीटर का बिजली बिल मिलने लगेगा। समस्या मिलने पर तत्काल उसको निस्तारण किया जा रहा है। - रजनीश श्रीवास्तव - अधीक्षण अभियंता