अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बिल्लू इंदौरिया गैंग का सदस्य था
अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी मारा गया।
-1794972613127_m.webp)
सुपारी किलर वाहिद अंसारी पुलिस मुठभेड़ में ढेर। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
अंबेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
कुख्यात बदमाश वाहिद मुठभेड़ में ढेर।
कोतवाल भूपेंद्र सिंह गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में कोतवाल भूपेंद्र सिंह को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सिपाही सोनू यादव भी घायल हैं।
पुलिस के अनुसार, वाहिद अंसारी गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का रहने वाला था। मुठभेड़ अकबरपुर कोतवाली के शिवबाबा बैरियर के निकट हुई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

बदमाश वाहिद अंसारी पर पैसे लेकर हत्या करने (सुपारी किलिंग) और असलहों की तस्करी आदि के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर कैंट के एक मुकदमे भी वांछित था। मारे गए बदमाश का एक साथी मुठभेड़ के दौरान भाग निकला।
फिलहाल, पुलिस की कई टीमें मारे गए बदमाश वाहिद के आपराधिक इतिहास और अन्य ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक