विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में किराये के कमरे में मिला सिपाही का शव, दो दिन पहले ही घर से लौटा था

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:55 AM (IST)

अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार का शव शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटका ...और पढ़ें

सिपाही का कमरे में मिला शव।

सिपाही का कमरे में मिला शव।

HighLights

  1. अंबेडकरनगर में पुलिस सिपाही का शव किराए के कमरे में मिला।

  2. सिपाही संदीप कुमार दो दिन की छुट्टी के बाद लौटे थे।

  3. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह मौत का कारण बताया।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। दो दिन के अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही का शव शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मऊ जिले के कोपागंज के नौसेमर निवासी संदीप कुमार पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात थे। वह दो दिन के अवकाश पर घर गए थे। गुरुवार शाम वह वापस लौटकर पुलिस लाइन के निकट स्थित अपने किराए के कमरे में पहुंचे थे।

शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जांच में सिपाही की मौत के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवरीजन को सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में रिटायर्ड कर्मी ने खुद को लगाई आग, मौत; सुसाइड नोट में लिखा- बीमारी के कारण मरने जा रहा हूं