विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में माफिया खान मुबारक समेत पांच गैंगस्टर की संपत्ति होगी कुर्क, एक करोड़ है जमीन की कीमत

Published: Tue, 24 Mar 2026 08:37 PM (IST)

अंबेडकरनगर में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मृतक माफिया खान मुबारक समेत पांच गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी। खान मुबारक की एक करोड़ रुपये की जमीन और मकान जब्त होगा।

माफिया खान मुबारक समेत पांच गैंगस्टर की संपत्ति होगी कुर्क।

माफिया खान मुबारक समेत पांच गैंगस्टर की संपत्ति होगी कुर्क।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मृतक माफिया खान मुबारक समेत पांच गैंगस्टर की अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इस बाबत आदेश जिला मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ल ने दिया है। हंसवर के हरसंहार गांव के माफिया खान मुबारक के खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2019 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।

माफिया अपराध से रामपुर बेनीपुर में में दबंगई के बल पर फेरूराम के पट्टाशुदा एक बिस्वा भूमि पर कब्जाकर अपराध से अर्जित धनराशि ने मकान बनाकर अपने मददगार रामू को दिया है। उक्त मकान से किराये वसूला करता था। इस भूमि की कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है।

वह अपराध से अर्जित संपत्ति को बचाने के लिए रिश्तेदार, परिचितों व गैंग के सदस्यों के नाम खरीदा है। न्यायालय ने कुर्की रिपोर्ट का तामीला भेजा गया लेकिन कोई आपत्ति नहीं प्राप्त हुई। खान मुबारक की मृत्यु हो चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिला मजिस्ट्रेट टांडा को एक माह में उक्त संपत्ति राज्य सरकार में दर्ज कर नीलामी का आदेश दिया है।

अयोध्या जिले के गोशाईगंज थाना के कटरा मुहल्ले के ताज मोहम्मद पर बेवाना पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा 2025 में दर्ज किया था। मुकदमे की विवेचना अकबरपुर निरीक्षक ने की। गैंगस्टर के बैंक खाते में अपराध से अर्जित दो लाख 57 हजार 600 रुपये होना पाया गया। वह कई वर्षों से अपराध में संलिप्त रहा।

इसके खिलाफ गांव के लोग सूचना देने का साहस नहीं जुटा पाते हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने अकबरपुर निरीक्षक और बेवाना थानाध्यक्ष को बैंक खाता सीज कर तीन माह के अंदर अनुपालन का निर्देश दिया है।

बेवाना पुलिस ने 2022 में ताजपुर गांव के राजकुमार उर्फ राजे वर्मा पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। राजकुमार पर सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर, कादीपुर व जिले के मालीपुर, टांडा, बेवाना समेत अन्य थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

अपराध से अर्जित धनराशि से पैतृक भूमि पर मकान, पशुशाला व नलकूप का निर्माण कराया है। इसकी कीमत करीब नौ लाख है। जिला मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार अकबरपुर को कुर्क करने का आदेश दिया है।

राजेसुल्तानपुर पुलिस ने मांझा कम्हरिया गांव के अच्छेलाल निषाद के खिलाफ वर्ष 2021 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अपमिश्रित शराब बनाकर बेचने, मांझा में अवैध शराब बना बिक्री करने व अवैध ढ़ंग से धन अर्जित करने का मामला पाया गया है। अपराध से अर्जित धनराशि से फ्रिज, कूलर समेत अन्य सामान खरीदा है।

अहिरौली के असंदा पांडेय पैकोली गांव का इबरार उर्फ गुड्डू के खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2022 में गैंगस्टर की कार्रवाई किया था। उसने अपराध से अर्जित धनराशि से मकान बनाया है। यह गोवध, चोरी, धोखाधड़ी आदि अपराधों में लिप्त रहा। उक्त मकान की भूमि को अपनी पत्नी तालीमुन्निशा के नाम 46 हजार रुपये में खरीदा था। इसकी भी कुर्की होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।