अंबेडरकरनगर के 80 नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई, CMO ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अंबेडकरनगर के सीएमओ ने सरकारी डॉक्टरों और आशा कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से चल रहे निजी नर्सिंग होम पर कार्रवाई की है।
-1776077143835_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सीएमओ ने 80 पंजीकृत नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया।
आशीर्वाद नर्सिंग होम में मिली अनियमितताएं, 38 प्रसव दर्ज।
आशा कार्यकर्ताओं की मिलीभगत पर भी होगी सख्त जांच।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सरकारी डॉक्टर हो या अन्य कर्मचारी उनके ही मिलीभगत से प्राइवेट हॉस्पिटलों को पंख लग रहे हैं। सरकारी संस्थानों में समुचित उपचार न देकर प्राइवेट में वही डॉक्टर बेहतर उपचार का दावा करता है। इसी झांसे में आमजन आए दिन फंस रहे हैं और कईयों का जान भी गवांनी पड़ती है।
जहांगीरगंज में संचालित आशीर्वाद नर्सिंगहोम का सीएमओ ने निरीक्षण किया। वहां एक माह में 38 प्रसव हुए। इसमें 18 आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए केस शामिल थे। सीएमओ ने इस नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी 80 नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
तमाम प्रयासों के बावजूद सरकारी डाक्टरों का प्राइवेट प्रैक्टिस थम नहीं रहा है। इसी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं की मिलीभगत से नर्सिंग होम भी फल-फूल रहे हैं। इसका कई बार जांच में खुलासा भी हो चुका है। बीते शनिवार को सीएमओ ने जहांगीरगंज में संचालित आशीर्वाद नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। हालांकि, इसका लाइसेंस मिला, लेकिन भवन एवं कागजात के रख-रखाव, रिकॉर्ड न रखना आदि कमियां पाई गई।
साथ ही एक माह में 38 प्रसव होना पाया गया, इसमें 18 आशाओं द्वारा लाई गई प्रसव पीड़िता शामिल रहीं। आशाओं की इस संलिप्तता को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सभी 80 पंजीकृत नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी करेंगे। इसमें एक फार्मेट भी शामिल है।
इसमें प्रसव का रिकॉर्ड, मरीजों का विवरण, सिजेरियन करने वाले सर्जन का नाम, एनेस्थेटिस्ट का नाम, दवाओं का विवरण, डिस्चार्ज की तिथि एवं भवन का मानचित्र आदि की जानकारी मांगी है। वहीं, दूसरी ओर 18 अप्रैल के बाद सीएमओ कार्यालय में आशा कार्यकर्ताओं की ब्लाकवार बैठकें होंगी, कार्यों का आकलन होगा, शिथिल कार्यकर्ताओं को बाहर करने की रणनीति बनेगी।
प्राइवेट हॉस्पिटलों को कम से कम तीन वर्ष तक मरीजों का विवरण सुरक्षित रखना होता है। इससे जांच में सहयोग मिलता है। तथ्य छिपाने वालों पर विभागीय कार्रवाई होगी। पंजीकृत नर्सिंग होम संचालक को नोटिस एवं फर्मेट दिया जाएगा।- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
