विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:51 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड-शो में अंबेडकरनगर के चार उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

जिले के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर।

जिले के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड-शो का आयोजन।

  2. अंबेडकरनगर के चार उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

  3. बालूशाही, खजला और सजावटी सामानों को मिले बड़े ऑर्डर।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। उद्योग विभाग उद्यमियों को व्यवसाय आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड-शो का आयोजन में जिले के चार उद्यमी अपना उत्पाद लेकर वहां पहुंचे हैं।

ट्रेड-शो में पहुंचे जिले के सहायक उपायुक्त उद्योग अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह पटेल, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी पहुंचे और व्यापारियाें को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

ट्रेड शो में जिले से चार उद्यमी यहां स्टाल लगाए हैं। इसमें इश्तियाक अहमद के फर्म गोल्डन सरकार फैब्रिक्स टांडा द्वारा वस्त्र, दाउद अशरफ व मोहम्मद आलम शेख अकबरपुर द्वारा सजावटी सामानों का स्टाल तथा अतुल मिष्ठान बसखारी द्वारा बालूशाही व शन्नो विश्वकर्मा के मिष्ठान भंडार बसखारी द्वारा खजला का स्टाल लगाए हैं।

रविवार को करीब 10 हजार रुपये का बालूशाही एवं खजला की बिक्री हुई। इसी के साथ सजावटी सामानों की अब तक 10 लाख रुपये का आर्डर ग्राहकों ने बुकिंग की है, जो उनके पते पर भेजा जाएगा। वस्त्र उद्योग में शाल, लुंगी, गमछा, स्टाल की बिक्री बेहतर है।

यह भी पढ़ें- यूपी में नवंबर तक खर्च करना होगा बजट का 60 प्रतिशत पैसा, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश