विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं को मिलेंगी 33 रोडवेज बसें, अंबेडकरनगर से 20 मिनट पर होंगी रवाना

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:33 PM (IST)

अंबेडकरनगर से अयोध्या परिक्रमा और कार्तिक मेले के लिए श्रद्धालुओं को 33 रोडवेज बसों की सुविधा मिलेगी। ये बसें हर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अंबेडकरनगर से अयोध्या परिक्रमा के लिए 33 बसें चलेंगी।

  2. जहांगीरगंज, टांडा, अकबरपुर डिपो से हर 20 मिनट पर बस।

  3. 17 नवंबर से 26 नवंबर तक विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। धर्मनगरी अयोध्या की 14 कोसी तथा पंचकोसी परिक्रमा व कार्तिक मेला के लिए श्रद्धालुओं को समय पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहांगीरगंज, टांडा और अकबरपुर डिपो से कुल 33 बसों का संचालन होगा। हर 20 मिनट पर एक बस रवाना होगी।

24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा एकादशी के स्नान के दिन यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। निगम ने मेले व परिक्रमा को लेकर विशेष तैयारी की है।

पांच बसें अकबरपुर डिपो में अतिरिक्त रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें भी चलाया जाएगा। यदि अयोध्या परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है, तो बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसकी भी तैयारियां पूरी हैं।

चालक-परिचालक व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रभारी एआरएम डीके चौबे ने बताया कि अयोध्या के लिए 33 बसों का संचालन 17 नवंबर की शाम से होगा। अतिरिक्त बसें 26 नवंबर तक चलाई जाएंगी

धुंध से थमी ट्रेनों की रफ्तार

मौसम में आए बदलाव ने त्योहार के सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार रात से सुबह तक घनी धुंध छा जाने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। रविवार को अकबरपुर स्टेशन से होकर जाने वाली दून एक्सप्रेस पांच घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस चार घंटे व सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची। साबरमती एक्सप्रेस छह घंटे देर से आई।

ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस व फरक्का एक्सप्रेस भी चार से पांच घंटे विलंब से पहुंची। पूछताछ केंद्र पर तैनात बृजेश यादव ने बताया कि रात में धुंध के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों की गति धीमी की गई है।

उधर, छठ पूजा मनाने के लिए परदेसियों के घर लौटने का सिलसिला रविवार दोपहर तक जारी रहा।आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, मऊ व वाराणसी जाने वाली रोडवेज बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बस में चढ़ने के लिए यात्री एक-दूसरे से झगड़ते नजर आए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।