विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर: शादी से नाराज युवती ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:33 PM (IST)

अंबेडकरनगर के किछौछा में एक युवती ने शादी से नाराज होकर नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से ...और पढ़ें

नहर में डूबने से युवती की मौत।

नहर में डूबने से युवती की मौत।

HighLights

  1. शादी से नाराज युवती ने नहर में कूदकर जान दी।

  2. अंबेडकरनगर के किछौछा में नहर में डूबने से मौत।

  3. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की है।

संवाद सूत्र, किछौछा (अंबेडकरनगर)। एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। इससे वह डूब गई। पुलिस ने उसके शव को नहर से निकलवाया। बसखारी के मोहनपुर के प्रहलाद शर्मा सफाईकर्मी हैं। इनकी पुत्री अंशिका शर्मा सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली और मसड़ा मोहनपुर के पास पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी।

आसपास रहे कुछ ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। इससे भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अंशिका को नहर से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार युवती की शादी कहीं तय होने से वह काफी नाराज चल रही थी। उसने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं चल हो सका है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में आजमगढ़ के वृद्ध की संदिग्ध मौत, पुल के नीचे मिले थे घायल