विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकर नगर के कटेहरी रेलवे स्टेशन पर टूटेगी सात साल की खामोशी, कल से रुकेंगी ट्रेनें

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:49 PM (IST)

कटेहरी रेलवे स्टेशन पर सात साल बाद ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दैनिक जागरण ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कटेहरी स्टेशन पर सात साल बाद ट्रेनों का ठहराव।

  2. अयोध्या-वाराणसी फेस्टिवल ट्रेनें अब यहां रुकेंगी।

  3. दैनिक जागरण की खबर के बाद रेलवे का निर्णय।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कटेहरी रेलवे स्टेशन पर सात वर्ष से पसरी खामोशी आगामी रविवार को टूटने वाली है। त्योहार के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने अब अयोध्या से वाराणसी के बीच अप और डाउन दो फेस्टिवल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कोरोना काल से इन ट्रेनों का संचालन बंद हुआ था। अब ये ट्रेनें यहां रुकेंगी, जिससे यात्रियों काे आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी।

स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की पहल तब की गई, जब दैनिक जागरण ने गत 11 अक्टूबर के अंक में स्थानीय नागरिकों, सांसद और रेल विभाग से वार्ता कर कटेहरी स्टेशन तैयार,ट्रेनों के ठहराव का इंतजार शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

रेलवे बोर्ड ने उक्त समाचार को गंभीरता से लिया। यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए रविवार से ट्रेनों के ठहराव करके इंतजार खत्म करने का निर्णय लिया है। ट्रेनों का ठहराव महज एक मिनट के लिए होगा। इस क्रम में ट्रेन संख्या 4201 अप शाम 4.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 8.32 बजे कटेहरी रुकेगी। यहां से 8.33 मिनट पर यह अयोध्या धाम को रवाना हो जाएगी।

वहीं, डाउन ट्रेन तीन घंटे बाद अयोध्या धाम से वाराणसी के लिए रवाना होगी और रात 11.05 बजे कटेहरी रुकेगी। यहां से 11.06 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। ट्रेनों के ठहराव की सूचना पर क्षेत्रवासियों और स्थानीय व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सुरेश सोनी, राजेंद्र यादव, शरद गुप्त, जितेंद्र सिंह, राकेश मिश्र, गिरीश यादव आदि ने दैनिक जागरण का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कहाकि, दैनिक जागरण पत्र संग मित्र भी है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विनोद कुमार ने ट्रेनों के ठहराव की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बावत रेलवे बोर्ड का पत्र प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकर नगर: चौकीदारों का बढ़ा मानदेय, 5 लाख तक मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा