अंबेडकर नगर: चौकीदारों का बढ़ा मानदेय, 5 लाख तक मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
अंबेडकरनगर में चौकीदारों का मानदेय एक हजार रुपये बढ़कर 3500 रुपये प्रतिमाह हो गया है, साथ ही उन्हें 5 लाख ...और पढ़ें
-1791897885441_m.webp)
HighLights
चौकीदारों का मानदेय 1000 रुपये बढ़कर 3500 हुआ।
5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को सम्मानित किया गया।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने वाले चौकीदारों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। मंगलवार को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गांवों में होने वाली घटनाओं की समय से सूचना उपलब्ध कराने के साथ पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम योगदान है। डीएम ईशा प्रिया ने कहा कि चौकीदारों के प्रयासों से पुलिस को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलती हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने चौकीदारों के कार्यों की सराहना करते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, एमएलसी डा. हरिओम पांडेय, जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) देवेश चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी व जनप्रतिनिधियों आदि ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
इन चौकीदारों को मिला सम्मान
अकबरपुर के रामप्रसाद, दीनानाथ, बेवाना के छठू, फूलमती, सम्मनपुर के रामसुरेश, पवन, बसखारी के दिनेश तिवारी, बासमती, टांडा के मस्तराम, राधेश्याम, अलीगंज के सुभाष चंद्र, रामजस, इब्राहिमपुर के प्रदीप कुमार, बेचू, हंसवर के जगरूप, जवाहरलाल, जलालपुर के विजय, सुरेंद्र, जैतपुर के आरती, नंदलाल, कटका के महेंद्र, सभाजीत, निर्मला, मालीपुर के रामस्वरूप, घनश्याम, आलापुर के हरीराम, रामभारत, जहांगीरगंज के दीपक यादव, मोहराव, राजेसुल्तानपुर के विवेकानंद मौर्य, मोहम्मद आरिफ, भीटी के सुरेंद्र, रामजुगन, अनीता, अहिरौली के पूर्णमासी, सीताराम तथा महरुआ के सतीश पाल, राजेंद्र प्रसाद, सुभद्रा को सम्मानित किया गया। इन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा कर रहे, अब जाकर कुछ मानदेय बढ़ा। इसे 10 हजार रुपये कर दिया जाए तो बड़ी मदद मिलेगी।
