अंबेडकरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

HighLights
जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हुई।
इस हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई।
तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज के निकट कम्हरिया जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान जहांगीरगंज के बिशनपुर बजदहानिवासी राजकुमार, संजय निषाद तथा आलापुर के मकरहीं निवासी सौरभ के रूप में हुई है वही दो घायलों की पहचान सहसा निवासी ओमप्रकाश तथा मकरहीं गांव निवासी रमेश के रूप में हुई है जबकि एक घायल का पता नहीं लग सकता है।
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रितेश पांडेय उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डाक्टर उदय चंद यादव ने टीम के साथ त्वरित रूप से प्राथमिक उपचार के उपरांत घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।
मामले की जानकारी मिलते ही सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी मिकी दुबे सानू दुबे तथा सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष राहुल उपाध्याय पूर्व प्रधान देवव्रत मिश्र बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य सहित कई अन्य लोग मौके पहुंचे। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।