विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हारती हुई भाजपा...' सपा प्रत्याशी के घर छापामारी पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर कह दी ये बातें

Published: Sat, 25 May 2024 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 01:56 PM (IST)

Shri Lalji Verma House Raid अखिलेश यादव ने लिखा कि सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के ...और पढ़ें

'हारती हुई भाजपा...' सपा प्रत्याशी के घर छापामारी पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर कह दी ये बातें
'हारती हुई भाजपा...' सपा प्रत्याशी के घर छापामारी पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर कह दी ये बातें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस के छापा मारने वीडियो साझा किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी नहीं चाहिए भाजपा। दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है। अखिलेश ने अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के पक्ष में पोस्ट की है।

ये हारती हुई भाजपा की हताशा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने लिखा कि सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये श्री लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।

वोट के लिए अखिलेश यादव ने की अपील

आज छठे चरण के चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने जनता से खास अपील की। उन्होंने लिखा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हर मतदाता से ये अपील है कि वो संविधान लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए अपने विवेक का प्रयोग करे और अपना वोट ज़रूर डाले!