अंबेडकरनगर में बिना अनुमति डा. आंबेडकर की प्रतिमा रखने के बाद बवाल में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Ambedkarnanagr Violence: एसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट तलब की।

महरूआ के नसीरपुर में मंगलवार को मौजूद महिलाएं
HighLights
एलआईयू उपनिरीक्षक राम सूरत के विरुद्ध होगी विभागीय कार्रवाई
बवाल के दौरान स्थिति गंभीर देख बुलानी पड़ी अतिरिक्त पुलिस
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। संविधान निर्माता, समाज सुधारक और समानता के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकरनगर में बवाल हो गया। मंगलवार को महरुआ के नसीरपुर गांव में बिना अनुमति कुछ लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रखी तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया।
अंबेडकरनगर में बवाल से मामले में एसपी प्राची सिंह ने एक्शन लिया है। इस प्रकरण में एक महिला उपनिरीक्षक, आरक्षी व एलआईयू उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई है। एसपी प्राची सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मामले की स्थिति के सम्बंध में एलआईयू उपनिरीक्षक राम सूरत के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति सहित रिपोर्ट लखनऊ भेज दिया है।
सोमवार की रात बिना अनुमति अनुसूचित जाति के लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा रख लिया। प्रतिमा हटवाने के लिए एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र, बीडीओ, डीपीओ, महरुआ, भीटी, अहिरौली, महिला थानाध्यक्ष करीब दस घंटे तक ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा था। काफी मशक्कत व अनुमति दिलाने के आश्वासन पर प्रशासन शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रतिमा हटवाने में सफल हो पाया।
यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में डॉ. आंबेडकर जयंती का झंडा तोड़ा, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, आश्वासन पर माने
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं, युवक, बच्चे ग्रामीण कुंजीलाल के नेतृत्व में नारेबाजी संग प्रतिमा नही हटाने की जिद पर अड़े रहे। स्थिति गम्भीर देख अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ गयी थी।
यह भी पढ़ें- 'किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए वो...', अंबेडकरनगर की कमान संंभालते ही एक्शन में IPS Prachi Singh
एसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट तलब की। इस दौरान मामले में महिला उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला, आरक्षी अश्वनी कुमार तथा एलआईयू उपनिरीक्षक रामसूरत की लापरवाही पाई गई। एसपी प्राची सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
