ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
अंबेडकरनगर : हंसवर थाना क्षेत्र के लखनपुर (बकड़ापुर) निवासी अर्जुन पुत्र महेंद्र गुप्त, भीम पु
अंबेडकरनगर : हंसवर थाना क्षेत्र के लखनपुर (बकड़ापुर) निवासी अर्जुन पुत्र महेंद्र गुप्त, भीम पुत्र जियालाल बाइक से बसखारी बाजार जा रहे थे। गोकुलपुर के करीब पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को बसखारी अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायल अर्जुन (18) पुत्र महेंद्र गुप्त को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा घायल भीम खतरे से बाहर बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक देवी चरण गुप्त ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई विनोद गुप्त ने थाने पर तहरीर दी। निरीक्षक देवी चरन गुप्त ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।