करंट से युवक की मौत, मां झुलसी
अंबेडकरनगर : टेबुल फैन में उतरे करंट की चपेट में युवक आ गया। उसे बचाने दौड़ी मां भी झुलस गई। ग्रामीण
अंबेडकरनगर : टेबुल फैन में उतरे करंट की चपेट में युवक आ गया। उसे बचाने दौड़ी मां भी झुलस गई। ग्रामीण दोनों को सीएचसी टांडा ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत ¨चतौरा के चौथईयां गांव निवासी विजय कुमार वर्मा (20) पुत्र ईश्वरदेव वर्मा बीती रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर पर खाना खाने जा रहा था। इसी बीच सामने रखा टेबुल फैन को उसने स्पर्श कर दिया। इसके चलते विजय पंखे में उतर रहे करंट के चपेट में आ गया। बेटे को करंट से तड़पता देख मां बदामा देवी (50) उसे बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी गंभीर रुप से झुलस गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण दोनों को टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।