सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई
अंबेडकरनगर : आठ राजपूताना राइफल्स के जवान अजय कुमार प्रसाद को गुरुवार को राजकीय व सैनिक सम्मान के सा
अंबेडकरनगर : आठ राजपूताना राइफल्स के जवान अजय कुमार प्रसाद को गुरुवार को राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांव भीटी थाना क्षेत्र के दुबाने के पूरा में अंतिम विदाई दी गई। जिलाधिकारी विवेक, एसडीएम एसपी ¨सह की मौजूदगी में सैन्य कर्मियों ने सलामी देते हुए तीन चक्र हवाई फाय¨रग की। जिलाधिकारी ने सैनिक के पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इस दौरान गांव का माहौल गमगीन था। सभी ने अश्रुपूरित आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। वहीं सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, भाजपा राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य रमाशंकर ¨सह, जिपंस दीपक तिवारी, भीम ¨सह, भाजपा नेता छोटे पांडेय, सांसद प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र अवनीश पांडेय आदि ने शव यात्रा में शामिल होकर कंधा दिया। उक्त गांव निवासी रामप्रसाद के पुत्र अजय की जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में हुई सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। शव गुरुवार की सुबह करीब सवा नौ बजे दुबाने का पूरा पहुंचा। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। मां केशपती, पत्नी साधना उर्फ ¨सपी व पुत्रों ¨प्रस 09 व हनी 06 बदहवाश से हो गए। इनके रुदन-क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। पिता रामप्रसाद को पुत्र खोने का गम था। इस मौके पर तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार रामसूरत मौर्य, भीटी थाने के निरीक्षक सुमेश्वर ¨सह मौजूद थे। समाजसेवी धर्मवीर ¨सह बग्गा ने भी गहरा दुख जताया है।
जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि जवान अजय कुमार प्रसाद के परिवारीजनों को मदद दिलाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रशासन स्तर पर लिखा-पढ़ी व प्रस्ताव बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन स्तर से मंजूर हर मदद व सुविधाएं जवान के परिवारीजनों को प्रदान की जाएंगी।