मोदी के जन्मदिन पर हुई विकास दौड़
अंबेडकरनगर : नेहरू युवा केंद्र की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को व
अंबेडकरनगर : नेहरू युवा केंद्र की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को विकास दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। नगर के बीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई दौड़ में केंद्र के युवा मंडल, एकलव्य स्टेडियम के खिलाड़ी तथा अन्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विकास मौजूदा वक्त की अहम मांग है। समाज का चहुंमुखी विकास समय पुकार रहा है, इसे स्वस्थ मन, मस्तिष्क तथा राष्ट्रीय भवना से ओतप्रोत युवा ही पूरा कर सकता है। उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने कहा कि युवा समाज का ऊर्जावान वर्ग है। वह चाहे तो समाज में किसी प्रकार का परिवर्तन ला सकता है। युवाओं को समाज का प्रमुख अंग बताते हुए केंद्र के लेखाकार विनय कुमार मिश्र ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनको विकास पुरुष माना जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। उनके नेतृत्व में देश विकास की दौड़ में आगे बढ़ता जा रहा है। युवा इस दौड़ के माध्यम से जनमानस में विकास की अलख जगाएं। यहां मौके पर राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवक प्रवीण कुमार गुप्त, शकील अहमद, बृजेश कुमार यादव, अनिल कुमार वर्मा, विकास कुमार निषाद, वीरेंद्र कुमार, शशांक पांडेय, कादिर, अवधेश कुमार, रवि कुमार, रघुवंश कुमार व दीपक यादव आदि ने प्रतिभाग किया।