तीन सिपाही समेत 12 पॉजिटिव तो 12 हुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है लेकिन थमा नहीं है। गुरुवार को आई रिपोर्ट आई। बारह लोग स्वस्थ हुए।
अंबेडकरनगर: कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है, लेकिन थमा नहीं है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन के तीन सिपाही समेत 12 लोग पाजिटिव मिले तो 12 लोग स्वस्थ भी हुए। इन सभी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 1507 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में रामनगर ब्लॉक के ग्राम शाहपुर कुरांव में एक, अकबरपुर में तीन, बसखारी में एक, टांडा के रसूलपुर में एक, मालीपुर में एक, अकबरपुर के नौगवां में एक पॉजिटव मिला है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मिल रहे रोगी जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। इस समय मच्छर जनित रोगों से भी बचने की जरूरत है। वहीं चार पॉजिटिव को जिला चिकित्सालय के एल-वन में भर्ती कराया गया है। आठ लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
-53 की स्क्रीनिग और 523 का भेजा नमूना : जिला चिकित्सालय के कोविड हॉस्पिटल में 53 की स्क्रीनिग हुई और 65 लोगों का नमूना लिया गया। वहीं मोबाइल टीम एवं अन्य स्थानों से 458 नमूने एकत्र किए गए। ट्रूनेट से दो और एंटीजेन से 1095 लोगों की जांच की गई।