BSF के रिटायर्ड सिपाही ने भतीजे की गोली मारकर हत्या की, एक गंभीर, आरोपित हिरासत में
तभी गुस्से में राम खेलावन अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया और मनोज कोरी व संजय कोरी को गोली मार दी। गोली लगने से संजय कोरी की मौके पर मौत हो गई।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव निवासी संजय उर्फ पप्पू ( 30) पुत्र हरीलाल की उनके सगे ताऊ रामखेलावन ने शानिवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि संजय को बचाने के लिए दौडे भाई मनोज को भी गोली लगी है। उसकी हालत नाजुक है। हत्या की घटना से गांव में खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपित को दबोच लिया। आरोपित बीएसएफ का रिटायर्ड सिपाही है।
मकान को लेकर चल रहा था विवाद
अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव निवासी रामखेलावन बीएसएफ का रिटायर्ड सिपाही है। उसका भतीजे मनोज कोरी ( 30) व संजय कोरी ( 40 ) पुत्रगण हरिलाल कोरी से एक मकान को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात भी उनके बीच विवाद होने लगा। तभी गुस्से में राम खेलावन अपनी लाइसेंसी बन्दूक ले आया और मनोज कोरी व संजय कोरी को गोली मार दी। गोली लगने से संजय कोरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनोज कोरी घायल हो गया। उसके बायें हाथ में गोली लगी है। घायल मनोज को तत्काल सीएचसी सण्डवा चन्द्रिका ले जाया गया।सूचना पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपित रामखेलावन को हिरासत में ले लिया है। गिरफतार कर लिया है।
अश्लील मैसेज व धमकी देने पर मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीडि़ता ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह लालगंज के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी। कोचिंग संस्थान में साथ पढऩे वाले लालगंज के सारीपुर निवासी विनोद यादव व जेठवारा थाने के खुशहाली का पुरवा निवासी रोहित शुक्ला ने उसे 24 जुलाई की रात फोन कर अश्लील बातें करते हुए धमकी दी। आरोपितों ने पीडि़ता की शादी के रिश्ते भी तोड़वाए जाने की धमकी दी है। कोतवाल राकेश भारती का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है।