कौशांबी में पारिवारिक कलह बनी युवक के लिए काल
करारी एस वो अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाई। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।
प्रयागराज, जेएनएन। करारी थाना क्षेत्र के घमशिरा गांव में शराब की लत और पारिवारिक कलह एक युवक के लिए काल बन गई। इस युवक का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब इस घटना छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टता पूछताछ में पता चला कि युवक नशे का लती भी था।
रात में पिता से किया था झगड़ा
करारी थाना क्षेत्र के घमशिरा गांव का धर्मवीर (36) गांव मे ही रहकर मजदूरी करता था। बुधवार रात वह शराब का नशाकर घर आया था। किसी बात पर उसका अपने पिता अमृत से झगड़ा हो गया। उसने पिता से मारपीट कर ली। कुछ देर बाद सब लोग दूसरे कमरे मे सोने चले गए। सुबह घरवालों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। करारी एस वो अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाई। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। परिवार के लोगों से भी इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।