कौशांबी में ठंड लगने से युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान चली गई जान
हालत में सुधार न होने पर स्वजन प्रयागराज ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी दोरान भोर में करीब चार बजे भोर नन्हे की मौत हो गई। स्वजनों में रोना पिटना मच गया। डाक्टरों ने ठंड लगने से तबीयत खराब होने की बात कही है।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद में ठंड अब जानलेवा हो गई है। ठंड से जनपद में एक मौत हो गई। पिपरी के कसेंदा गांव में रविवार की रात ठंड लगने से एक युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों को इसका पता तब चला जब वह अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
कसेंदा गांव निवासी नन्हे पुत्र कल्लू गांव के ही एक चाय-नाश्ता की दुकान में मजदूरी करता था। रविवार की शाम को वह दुकान पर था। इस बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके पेट में दर्द व उल्टी होने के साथ उलझन होने लगी। दुकान पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, वह अचेत हो कर गिर गया। जानकारी होने पर स्वजनों ने आनन-फानन में उसे तिल्हपुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत में सुधार न होने पर स्वजन प्रयागराज ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी दोरान भोर में करीब चार बजे भोर नन्हे की मौत हो गई। स्वजनों में रोना पिटना मच गया। शव लेकर लौटे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। डाक्टरों ने ठंड लगने से तबीयत खराब होने की बात कही है।