हमीदिया गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में स्पोर्ट्स डे, यलो और ग्रीन हाउस बने विजेता Prayagraj News
स्पोर्ट्स डे में हमीदिया गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में यलो व ग्रीन हाउस अव्वल रहा।
प्रयागराज, जेएनएन। हमीदिया गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। इसमें रेस, बुक बैलेंसिंग, लेमनरेस, फ्राग रेस, सैक रेस, हर्डिल रेस, निडिल थ्रेड रेस, साइकिल रेस, मेकअप, फुटबाल, रॉड बैलेंसिंग प्रतियोगिताएं हुईं। जूनियर ग्रुप में यलो हाउस प्रथम और ब्लू हाउस द्वितीय, सीनियर ग्रुप में ग्रीन एवं यलो हाउस प्रथम, रेड हाउस दूसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्या तलत इकबाल ने सभी छात्राओं के उत्साह और लगन की प्रशंसा कीं। प्रतियोगिताओं का संचालन हाउस इंचार्ज डा. मरियम वसीम ने किया। संयोजन फातिमा बानो ने किया। अंत में प्रधानाचार्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यूपी अंडर-14 में सचिव का चयन
वाईएमसीए सेंटनरी स्कूल एवं कॉलेज के कक्षा सात के छात्र सचिन तिवारी का चयन यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। टीम का चयन गत दिनों कानपुर में हुआ। सचिन कॉलेज में तीन वर्षों से अध्यनरत हैं। सचिन ने हसबीन अहमद और अनुज त्यागी से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने सचिन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
त्रिशूल अकादमी ने छात्रों को पदक से सम्मानित किया
त्रिशूल डिफेंस अकादमी की ओर से 'गर्व 2020Ó का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में किया गया। इसमें विभिन्न शहरों के करीब 1500 छात्रों को प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया। अकादमी के निदेशक विंग कमांडर अनूप मेहरोत्रा ने बताया कि उप्र, बिहार, झारखंड समेत छह राज्यों के करीब 20 जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें लगभग आठ हजार छात्रों ने आवेदन किया था। प्रतियोगिता के जरिए भारतीय सेना में जाने के लिए छात्रों को प्रेरित करने और उनकी योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति देकर उसके सेना में जाने के सपने को साकार किया जाना है।