Move to Jagran APP

18 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, सात पर एफआइआर

बेसिक शिक्षा परिषद की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 17837 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी है। इस परीक्षा में एक लाख 25 हजार 745 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 09:33 AM (IST)
18 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, सात पर एफआइआर
18 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, सात पर एफआइआर

इलाहाबाद (जेएनएन)। परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा सकुशल कराने में प्रदेश सरकार उत्तीर्ण हो गई है। यह जरूर है कि नकल रोकने के सख्त निर्देशों के कारण करीब 18 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं, अनुचित साधन का प्रयोग करने व दूसरे की जगह परीक्षा देने के प्रयास में अलग-अलग मंडलों के सात अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। मेरठ में महिला अभ्यर्थी मूल उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गई। प्रदेश के मंडल मुख्यालयों पर रविवार को 85.81 फीसद अभ्यर्थी इम्तिहान देने पहुंचे।

loksabha election banner

भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा 

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा कराई गई। एक लाख 25 हजार 745 अभ्यर्थियों के लिए सभी 18 मंडलों में 248 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे खत्म हुई। सबसे अधिक अभ्यर्थी इलाहाबाद में थे और यही पर सर्वाधिक ने इम्तिहान छोड़ा है। कुल परीक्षा छोडऩे वालों की संख्या 17837 है। शासन के सख्त निर्देशों से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में इम्तिहान हुआ। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 

इन मंडलों में रहा इम्तिहान

जिला   पंजीकृत   उपस्थित  गैरहाजिर 

आगरा  11885   10283    1602 

अलीगढ़ 4248    3582      666 

इलाहाबाद 13653 11798   1855 

आजमगढ़ 8035   6905    1130 

बांदा     3175    2603     572 

बरेली    5095    4483     612 

बस्ती    3141    2553     588 

फैजाबाद 8609   7298    1311 

गोंडा   3552    2821     731 

गोरखपुर 7527  6259     1268 

झांसी   4137   3649      488 

कानपुर नगर 9370  8363  1007 

लखनऊ  11545  9947   1598 

मेरठ     10736  9111    1625 

मीरजापुर 2802   2276     526 

मुरादाबाद 5806  4951     855 

सहारनपुर 3723   3430    293 

वाराणसी  8706   7596   1110 

कुल    125745  107908  17837 

मुन्ना भाई व इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़े गए 

शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में इलाहाबाद मंडल में तीन अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। जगत तारन गल्र्स इंटर कालेज में अभिषेक को इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। ऐसे ही इंडियन गल्र्स इंटर कालेज में हरिकेश पाल के स्थान पर दूसरा अभ्यर्थी सुरेश कुमार पाल परीक्षा देते पकड़ा गया। महिला ग्राम इंटर कालेज सूबेदारगंज में अभ्यर्थी शिवपूजन सिंह इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। अलीगढ़ मंडल मुख्यालय के हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में अभ्यर्थी विजय कुमार के स्थान पर रवि कुमार परीक्षा देते मिला। आगरा के आरबीएस इंटर कालेज में प्रदीप कुमार सारस्वत के स्थान पर दूसरा अभ्यर्थी परीक्षा देते पकड़ा गया। वाराणसी के उदय प्रताप इंटर कालेज में अभ्यर्थी रमेश यादव के स्थान पर नीलेश यादव परीक्षा देते पकड़ा गया। इसी तरह मेरठ के सेठ बीके माहेश्वरी गल्र्स इंटर कालेज में अभ्यर्थी मनोरमा रानी मूल उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गई। इन सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में एफआइआर दर्ज कराई गई। उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से डिबार करने की भी तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.