Move to Jagran APP

World Environment Day : प्रतापगढ़ में दूल्‍हा बने विवेक ने पहले किया पौधरोपण, फिर साइकिल से निकली बरात

World Environment Day शिवगढ़ ब्लाक के रमगढ़ा गांव की तरफ जब शनिवार की शाम पांच बजे विवेक की बरात निकली तो लोग देखते रह गए। साइकिल पर दुल्हे को देख लोग मुस्कुरा पड़ते। बारात में शामिल पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी लोगों से बताते कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 07:39 PM (IST)
World Environment Day : प्रतापगढ़ में दूल्‍हा बने विवेक ने पहले किया पौधरोपण, फिर साइकिल से निकली बरात
दूल्‍हा बने विवेक ने विश्‍व पर्यावरण दिवस के दिन बरात निकलने से पहले पौधारोपण किया।

 प्रयागराज, जेएनएन। कुछ लोग अपने अलग अंदाज और संकल्प से विशेष दिन में चार चांद लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर। जहां लोग पौधे लगाकर इस दिवस के लिए अपने संकल्प को पूरा करने में लगे थे। वहीं प्रतापगढ़ के विवेक कुमार विश्‍वकर्मा ने इस खास दिन पर शादी करने का संकल्‍प लिया। साथ ही ऐसा कर वह लोगों को एक संदेश भी देना चाहते थे।

loksabha election banner

विश्‍व पर्यावरण के दिन रखी शादी की तारीख

पर्यावरण सेना संगठन के सैनिक विवेक कुमार विश्वकर्मा इस विशेष दिवस के लिए पहले से ही कुछ अलग करने की ठाने हुए थे। उन्‍होंने घरवालों को पहले बता दिया था कि वह जब भी शादी करेंगे तो पांच जून को ही करेंगे। यही वजह है कि जब घरवाले उनकी शादी तय करने लगे तो लड़की पक्ष को इस शर्त से पहले ही अवगत करा दिया था। इस पर वधू पक्ष भी इस खास दिन पर शादी को राजी हो गए। शनिवार को जब बरात निकलने की रस्‍म होने लगी। विवेक दूल्‍हे की तरह सज गए तो सबसे पहले उन्‍होंने पौधारोपण की बात कही। उनके साथ घर के कुछ लोगों ने पौधारोपण किया।

रानीगंज क्षेत्र के आमापुर बेर्रा गांव से साइकिल से निकली बारात

शिवगढ़ ब्लाक के रमगढ़ा गांव की तरफ जब शनिवार की शाम पांच बजे निकली तो लोग देखते रह गए। साइकिल पर दुल्हे को देख लोग मुस्कुरा पड़ते, इस बारात में शामिल पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी लोगों से बताते कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे में लोगोें को हरियाली के प्रति संदेश देने के लिए हरित विवाह का आयोजन किया गया है, तब लोगों को बात समझ में आती और लोग तारीफ करना ना भूलते। वहीं दूल्‍हे विवेक का कहना था कि वाहनों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण होता है। इससे पर्यावरण का नुकसान होता है। साइकिल से बरात लेकर निकले। इससे अन्‍य लोग भी ऐसा करने के लिए जागरूक होंगे। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.