देश की मजबूती के लिए एकजुट होकर करें काम
भाजपा विश्वविद्यालय मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया।
जासं, प्रयागराज : भाजपा विश्वविद्यालय मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत ईश्वर शरण गार्डन हाउस सलोरी में हुई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से की। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमारा मातृ संगठन है। यह सास्कृतिक एवं राष्ट्रवाद के संरक्षण व उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। इसके जरिए व्यक्तित्व निर्माण का भी प्रयास हो रहा है। इसी से संबद्ध राजनीतिक संगठन भाजपा और इसके कार्यकर्ता भी देश को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सक्रिय रहे और राष्ट्र निर्माण में मदद करे। इस मौके पर प्रभा शकर पाडेय, डॉ. कीíतका अग्रवाल, भोलानाथ तिवारी, रणजीत सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, नीरज दीक्षित ने विचार रखे।