विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज में वर्चुअल काव्य गोष्ठी: महिला रचनाकारों ने काव्य पाठ कर लोगों को प्रभावित किया

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2020 11:38 AM (GMT+05:30)

वर्चुअल काव्‍य गोष्‍ठी में डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा ...और पढ़ें

शहर समता विचार मंच महिला काव्य गोष्ठी प्रयागराज इकाई ने काव्‍य गोष्‍ठी का आयोजन किया गया।
शहर समता विचार मंच महिला काव्य गोष्ठी प्रयागराज इकाई ने काव्‍य गोष्‍ठी का आयोजन किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। शहर समता विचार मंच महिला काव्य गोष्ठी प्रयागराज इकाई के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, महान शिक्षाविद व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की जन्मतिथि के उपलक्ष्‍य में वर्चुअल काव्य गोष्ठी हुई। इसमें महिला रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्‍तु‍त कर वाहवाही लूटी।  

मुख्य अतिथि डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। वह भारतीय जनसंघ के स्थापना करने वाली कमेटी के सदस्य भी थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी नाम से राजनीतिक पार्टी बनी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना ने कहा कि मदन मोहन मालवीय स्वतंत्रता सेनानी और महान युग प्रवर्तक थे। इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे मालवीयजी निर्भीक पत्रकार और दूरदर्शी भी थे। उन्होंने सामाजिक कार्य के लिए कभी समझौता नहीं किया। निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम करते थे। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऋतंधरा मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस काव्य गोष्ठी में उमा सहाय, रचना सक्सेना, सुमन दुग्गल जया मोहन, प्रेमाराय, मंजू निगम, कविता उपाध्याय, इंदु बाला, संतोष मिश्रा, स्नेहा उपाध्याय, नीना मोहन श्रीवास्तव, सरस दरबारी, जयश्री श्रीवास्तव, मीरा सिन्हा, अन्नपूर्णा मालवीय सुभाषिनी, उर्वशी उपाध्याय प्रेरणा, गीता सिंह, कीर्ति जायसवाल, डॉ. अर्चना पांडेय, अर्विना गहलोत, सरिता श्रीवास्तव, डॉ उपासना पांडेय, पूर्णिमा मालवीय, पुष्पलता लक्ष्मी, चेतना चितेरी आदि ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं पढ़ीं। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उषा मिश्रा और संचालन प्रयागराज इकाई की अध्यक्ष सुमन दुग्गल ने किया। वर्चुअल काव्य गोष्ठी में उर्वशी उपाध्याय, सुमन ढींगरा दुग्गल आदि रहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।