महिलाओं को घर से निकालकर वोट दिलाने का संकल्प
चुनावी चौपाल में महिलाओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट देना जरूरी है। महिलाओं को भी इसमें अहम भूमिका निभानी चाहिए और वोट जरूर करना चाहिए।
By Edited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:10 PM (IST)
प्रयागराज : न्यू कैंट में आयोजित दैनिक जागरण के चुनाव चौपाल में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी प्राथमिकताएं रखी। साथ ही यह संकल्प लिया कि वह मतदान में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए काम करेंगी और एक-एक घर में जाकर महिलाओं को मतदान के लिए बूथ पर भेजेंगी। साथ ही वोट देने के लिए किसी तरह के प्रलोभन में नहीं आएंगी। उनका यह भी कहना था कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि आधी आबादी मजबूती से आगे आए।
बोली महिलाएं, अच्छे और ईमानदार प्रत्याशी को मौका दें
राधा द्विवेदी ने कहा कि विश्व स्तर पर हमारे भारत का नाम बुलंद हो, ऐसी सरकार का बनना ही बेहतर रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि लोग अच्छे और ईमानदार प्रत्याशी को मौका दें। जात -पात धर्म से हटकर देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए प्रतिनिधि भेजा जाय। सुजाता पांडेय ने बिना किसी भेदभाव मतदान की जरूरत बताई। कहा कि महिलाओं को जागरूक होना होगा। उन्हें अपने मुद्दे सामने लाने होंगे। जब महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ रही है तो राजनीति में भी बढ़नी चाहिए।
चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम
वंदना का कहना था कि किसी भी चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान कर अपनी जागरूकता का परिचय देना होगा। जो लोग वोट नहीं देते उन्हें सरकारों की आलोचना नहीं करना चाहिए। सरकार चुनने वाले ही उसकी आलोचना के अधिकारी हैं। चंदा देवी ने युवाओं को रोजगार देने के लिए और कारगर पहल किए जाने की जरूरत बताई। कहा कि सरकार किसी की भी बनें, उसका फोकस रोजगार पर होना चाहिए। देश का युवा रोजगार से जुड़ेगा तो हमारा देश आर्थिक रूप से और समृद्ध होगा।
हमें मतदान करने के पहले सोचना होगा
रश्मि सिंह ने चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की तरफ से एक दूसरे लिए निम्न स्तर की टीका टिप्पणी पर नाराजगी जताई। बोलीं, आज के नेता एक दूसरे पर ऐसे कटाक्ष कर रहे हैं, जो सभ्य समाज का हिस्सा नहीं माने जा सकते। उन्होंने कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो दलबदलू हैं। हमें मतदान करने के पहले सोचना भी होगा। संतोष कुमारी, गीता, सुनीता, मोना, रूबी, गुड़िया, किरना, सरिता आदि ने भी अपनी अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि महंगाई पर कंट्रोल करने के साथ-साथ आधी आबादी के हक में कौन ज्यादा कारगर पहल कर रहा है, इसे हमें (महिलाओं को) जरूर देखना होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें