Move to Jagran APP

मोदी-योगी सरकार में महिलाएं अबला नहीं, प्रयागराज में बोली राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति की आदर्श महारानी लक्ष्मीबाई का दिन है। आज मोदी और योगी की सरकार में महिलाएं अबला नहीं सबला बनकर उभर रही हैं। वह देश प्रदेश के विकास में योगदान दे रही हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 08:07 AM (IST)
मोदी-योगी सरकार में महिलाएं अबला नहीं, प्रयागराज में बोली राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय
प्रयागराज में कमल शक्ति संवाद एवं महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का किया गया आयोजन

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एमएनएनआइटी में कमल शक्ति संवाद एवं महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम व पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय रहीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति की आदर्श महारानी लक्ष्मीबाई का दिन है। आज मोदी और योगी की सरकार में महिलाएं अबला नहीं सबला बनकर उभर रही हैं। वह देश, प्रदेश के विकास में योगदान दे रही हैं।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने महिला कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब प्रदेश में सपा और बसपा के शासनकाल में महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल होता था। रोमियो स्क्वाड बनाकर अराजक तत्वों पर नकेल कसी गई। भाजपा की सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजना बनाई। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ खड़ा कर रही हैं। प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं सांसद गीता शाक्य ने भी महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने की। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल, कविता यादव, वंदना सिंह, आकांक्षा सोनकर, पूनम मौर्य, शिखा रस्तोगी, गीता विश्वकर्मा, सविता मिश्रा, आरती अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

हमें साकार करना है सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को

भाजपा की ओर से प्रो. प्रीतम दास प्रेक्षागृह में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों का अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। मुख्य राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं केसरीनाथ त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि हम सब को सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करना होगा। इसके लिए समग्र प्रयास जरूरी है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कार्यक्रम संयोजक डॉ एलएस ओझा, आभा मधुर, विष्णु राजा, राजेश केसरवानी, आकाश गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अवधेश चंद्र गुप्ता, नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्रा, शशि वाष्र्येय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.