थरवई में बाइक और मोपेड में आमने-सामने हुई टक्कर, महिला की गई जान Prayagraj News
लालता प्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी देवकली के साथ बाइक से शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सिकंदरा गाजी मियां के दर्शन के लिए पर जा रहे थे। हादसे में पत्नी की मौत हो गई।
प्रयागराज, जेएनएन। थरवई थाना क्षेत्र के बेरूई गांव के निकट रविवार की देर रात बाइक और मोपेड आमने-सामने टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य सवारों को मामूली चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और चोटिल लोगों का इलाज कराया।
गाजी मियां के दर्शन के लिए पति व नाती संग जा रही महिला थी महिला
सहसों गांव निवासी लालता प्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी देवकली कुशवाहा के साथ बाइक से शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सिकंदरा गाजी मियां के दर्शन के लिए पर जा रहे थे। उनके साथ लालता का नाती शिवम भी था। अभी वह थरवई थाना क्षेत्र के बेरूई गांव के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक बेरूई गांव से अचानक बिना नंबर की नई मोपेड मार्ग पर आ गई और लालता प्रसाद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे देवकली कुशवाहा छिटककर सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीर व गांव के लोग पहुंचे। तत्काल थरवई पुलिस को सूचना दी गई। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मामूली रूप से जख्मी लोगों का इलाज कराया।
ट्रैक्टर की ट्राली से गिरने से किशोर की मौत
प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली के धारुपुर गौखाडी गांव निवासी नंदलाल वर्मा शनिवार रात में ट्रैक्टर की ट्राली पर मोरंग लादकर अपने घर जा रहा था। गांव के रास्ते पर अचानक ट्राली पर बैठा उसका पुत्र इंद्रराज (13) उछलकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिए लालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से युवक जख्मी
खीरी स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा कला गांव में टावर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो शनिवार की रात अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। बोलेरो की चपेट में खेत में काम करके लौट रहे ललन पांडे 45 पुत्र दुनिया पति पांडे आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। ललन इटवा कला का रहने वाला है। जब तक जानकारी होने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, बोलेरो सवार फरार हो चुका था। ललन के स्वजन भी पहुंचे। उन्होंने ललन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।