राजीव गांधी की याद में जगाएं सद्भाव की चेतना
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम के साथ प्रतापगढ़ में सय्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए और पौधरोपण किया गया।
इलाहाबाद : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने प्रतापगढ़ के जिला कार्यालय पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। उनकी याद में कार्यालय के बाहर पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नर¨सह प्रकाश मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी की याद में हमें समाज में सद्भाव व विकास की चेतना जगाई चाहिए। संचारक्रांति राजीव गांधी की ही देन है। सेवादल के जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने पूरे विश्व में शांति कायम करने के लिए काम किया। विश्व शांति के लिए ही अमेरिका व ईराक में युद्ध विराम कराया था।
संचालन कर रहे महासचिव इरफान अली ने कहा कि राजीव गांधी में वसुधैव कुटुंबकम की भावना निहित थी। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि जब राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर युग लाने का प्रयास कर रहे थे, तो जो आज सत्ता में हैं, वह विरोध कर रहे थे। जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल ने कहा कि 18 साल के युवाओं को मत देने का अधिकार राजीव गांधी ने ही दिया था। इस मौके पर पीसीसी सदस्य डा.वीके ¨सह, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, मोहम्मद इसहाक खान, रामराज पांडेय, प्रशांतदेव शुक्ल, सुरेश मिश्र, धर्मेद्र तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, अशोक ¨सह आदि मौजूद रहे।
----
संचार क्रांति में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय
प्रतापगढ़ में विधायक आराधना मिश्रा मोना के लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने देश में संचार क्रांति तथा सार्वभौमिक विकास के क्षेत्र में राजीव गांधी के अतुलनीय योगदान को अविस्मरणीय बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव जयंती की स्मृति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता व अखंडता तथा सार्वजनिक क्षेत्र में सेवा का संकल्प पत्र भरते हुए अपने समर्थन का ऐलान किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र ¨सह ददन ने की। संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं आशीष उपाध्याय, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल गुड्डू, पवन शुक्ला आदि मौजूद रहे।